कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आईएमईआई डाउनलोड होंगे आनलाइन

ग्वालियर। अब आनलाइन आईएमईआई नंबर डाउनलोउ की सुविधा मिलने से दुकानदार इसके लिए दो सौ रूपए वसूल रहे है। मोबाइल दुकानों पर कल भी भी़ड जुटी रही। अब तक लगभग 25 हजार चायनीज सेटो के सिम लॉक हो चुके है। बिना आईएमईआई वाले नंबरों के हैडसेट पर लगी सिम सेल्युलर कंपनियों के लॉक करनी शुरू कर दी है।
सोमवार से शुरू हुई इस कार्रवाही के बाद ग्वालियर शहर में हजारों मोबाइल बंद हो गए है। इन हैडसेटों पर आईएमआई नंबर डाउनलोड कराने के लिए सेल्युलर कंपनियों ने 30 नवंबर तक का समय दिया था। मोबाइल उपकरण निर्माता कंपनियों के संगठन इंडिया सेल्युलर ऎसोसिएशन (आईसीए) के बिना अंतरराष्ट्रीय मोबाइल पहचान उपकरण नंबर (आईएमईआई) वाले मोबाइ हैडसेटों को देश की सुरक्षा के लिए खतरा माना है।
एसोसिएशन की आशंका पर केन्द्र सरकार ने सहमति जताई और कंपनियों को निर्देश दिए कि वे अपने सिम कार्ड बिना आईएमईआई नंबर वाले हैडसेटों पर लगे सिम लॉक कर दे। कंपनियों ने इसके लिए उपभोक्तओं को 30 नवंबर तक का समय दिया था। बिना आईएमईआई नंबर वाले हैडसेट चायनीज प्रोडक्ट है। जिनमें कम दाम के कैमरा, जीपीएस व दूसरी सुविधाए मिलती है, इसलिए इसकी खूब बिक्री हुई।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें