नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाडी सायना नेहवाल पेरिस विश्व बैंडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में हारने के बाद विश्व रैंकिग में एक स्थान पर लुढक गई।
कई प्रतियोगिताएं जीतने वाली सायना की नजर अब कॉमनवेल्थ गेम्स पर है। पेरसि में वल्र्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में सायना अच्छा प्रदर्शन नही कर पाई और वह फाइनल में जाकर रूक गई। इस वजह से वह वल्र्ड रैकिंग में 2 से 3 नम्बर पर आ गई। सायना नेहवाल के 64791 अंक है। सायना की जगह चीन की झिन वांग दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वह विश्व चैंपियनशिप में उप विजेता रही थी। चीन की यिाहन वांग अब भी रैकिंग में शीर्ष पर कब्जा जमाए हुए है। पुरूष रैकिंग में चेतन आनंद 17वें, पी कश्यप 29वे और अरविंद भट 13वें स्थान पर है जबकि ज्वाला गुटा और वी दीजू की मिश्रित युगल जोडी 13 वें स्थान पर है।
भारत समाचार
रैकिंग में तीसरे नम्बर पर आई सायना





















