कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अब आधा पैसा प्रति सेकेंड में कॉल

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियों से मिल रही प्रतिस्पर्धा के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की एमटीएनएल ने आधा पैसा प्रति सेकेड की कॉल सुविधा मंगलवार को शुरू की। यह सुविधा एमटीएनएल नेटवर्क पर किए जाने वाले फोन कॉल पर लागू होगी। कंपनी ने दिल्ली और मुंबई सर्किलों में अपनी 2जी और 3जी ग्राहको के लिए प्रति सेकेंड बिलिंग योजना भी पेश की है। वर्तमान में केवल दो कंपनियां बीएसएनएल और एमटीएनएल भारत में थ्रीजी सेवाएं उपलब्ध करा रही है। एमटीएनएल की इस पहल से उसके ग्राहक देशभर में एक पैसा प्रति सेकेंड की दर से वीडियों कॉल कर सकेंगे। लोकल एसएमएस की दर भी घटाकर 25 पैसा प्रति एसएमएस कर दिया है। एसटीडी एसएमएस की दर एक रूपए बरकरारर रहेगा।
इस योजना को पेश करने के साथ एमटीएनएल उन कंपनियों की फेहरिस्त में शामिल हो गई जो एक पैसा प्रति सेकेंड की बिलिंग की सुविधा दे रहे है एयरटेल, वोडाफोन और एयरसेल और बीएसएनएल ग्राहकों को एक पैसा प्रति सेकेंड बिलिंग की सुविधा दे रही है। मोबाइल टेलीफोन के क्षेत्र में हो रहे तेज विस्तार के मद्देनजर समझा जाता है कि सरकार ने 11 अंक के सेल्युलर फोन नंबरों की दिशा में काम शुरू कर दिया है। फिलहाल मोबाइल के नंबर दस अंक मे होते है। दरअसल 11 अंक के मोबाइल नंबर के जरिये सरकार ज्यादा ग्राहकों को खपा सकेंगे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें