मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने 36 साल बाद ब्रेबोर्न स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट की वापसी के दिन "क्रिकेट क्लब आफ इंडिया सीसीआई सेलीबेटिंग 75 इयर्स" नाम की किताब का विमोचन किया। इस किताब में क्रिकेट के मशहूर लेखकों दिवंगत ए एफ एस बाबी तलयारखान, रे रोबिनसन, के एन प्रभु और उमर कुरैशी ने लेख लिखे है और साथ ही 1934 से शुरू हुए स्टेडियम में अन्य टूर्नामेंट की मेजबानी से लेकर 2006 में हुई आईसीसी चैपियन ट्राफी के स्मरणों के बारे में विस्तार में लिखा है। इसमें आयोजित हुए टूर्नामेंटो की सूची में पांच देशों का टूर्नामेंट, 1948 से यहां कराये गए टेस्ट और अन्य खेल जैसे तैराकी, बैडमिटन, टेनिस, बिलियर्डस, स्क्वाश और टेबल टेनिस की मेजबानी शामिल है। मशहूर खेल हस्तियों कीथ मिलर, सईद मुश्ताक अली, रामनाथन कृष्णन, निरूपमा माकंड, नंदू नाटेकर, फारूख खोदाईजी और माइकल फरेरा ने किताब में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।