भारत समाचार
आने वाले 20 वर्षो में शहरी आबादी दोगुनी हो सकती है : पीएम

मनमोहन सिंह ने गुरूवार को नई दिल्ली में "जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन" के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "भारत में परिवर्तन कुछ हद तक धीमा जरूर है लेकिन अगले 20 वर्षो में शहरी जनसंख्या दोगुनी हो सकती है। यह बात चुनौतीपूर्ण होने के साथ एक अनोखा अवसर भी है। अगर हमें इस चुनौती कर प्रभावशाली ढंग से मुकाबला करना है तो शासन के संघीय तंत्र के सभी स्तरों पर ठोस कदम उठाने की जरूरत होगी।"
उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्ष में मिशन बहुत सी अपेक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरा है। उन्होंने शहरी क्षेत्र के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि इस क्षेत्र का संतुलित विकास सम्मिलित विकास की हमारी रणनीति का आंतरिक हिस्सा है।




















