कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हरियाणा में रोहतक व पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा

चंडीगढ़। पारे में उतार-चढ़ाव के बीच हरियाणा में रोहतक राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा जहां का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं पंजाब में अमृतसर को सबसे ठंडे स्थान के रूप में दर्ज किया गया जहां का तापमान 5.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.3, नारनौल में 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पंजाब के पटियाला में न्यूनतम तापमान 7.9 और लुधियाना में 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना जताई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें