नई दिल्ली। सरकार ने आज बताया कि प्रतिकूल मौसम दशाओं के कारण वर्ष 2007-08 में विगत वर्ष की तुलना में सेब उत्पादन में 45.16 प्रतिशत की गिरावट आई है। कांग्रेस की विप्लव ठाकुर द्वारा पूछे गए प्रश्नों के लिखित उत्तर में कृषि राज्यमंत्री केवी थामस ने राज्सभा को बताया कि हिमाचलप्रदेश में विगत एक वर्ष में प्रतिकूल मौसम दशाओं के कारण सेब का उत्पादन 2007-2008 के दौरान 510161 मी. टन से घटकर विगत वर्ष की तुलना में 230402 मीट्रिक टन हो गया है अर्थात उत्पादन में कुल 45.16 प्रतिशत की गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि सेब उत्पादक सेब के मूल्यों में वृद्धि के कारण हिमाचल प्रदेश में सेब की खेती नहीं छो़ड रहे हैं। थामस ने बताया कि हिमाचलप्रदेश सरकार हाल ही आयातित नई उन्नत किस्मों की खेती अपनाने के लिए उत्पादकों को प्रोत्साहित कर रही है।