भारत समाचार
ऑस्ट्रेलिया हमलों की जांच में तेजी लाए

हमलों को लेकर भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में तल्खी आने लगी है। कृष्णा ने कहा मैने ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री से बात की है। मैंने भारतीय विद्यार्थियों पर हमले की बढती घटनाओं की ओर उनका ध्यान आकषत कराया, जिनमें से कुछ हमले प्राणघातक थे। मैंने जांच में तेजी लाने का अनुरोध किया है ताकि दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जा सके।




















