कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सुखोई ने फिर भरी उ़डान

नई दिल्ली। जैसलमेर में 30 नवम्बर को एक सुखोई विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के हफ्ते भर बाद परिचालन से हटाए गए इन अत्याधुनिक ल़डाकू विमानों ने सोमवार को एक बार फिर उ़डान भरनी शुरू कर दी है। वायुसेना सूत्रों ने बताया कि सुखोई विमानों ने सप्ताह भर परिचालन से अलग रहने के बाद फिर से उ़डान भरना शुरू कर दिया है। पुणे के पास लोहेगांव वायुसेना अड्डे से सुखोई विमानों ने उ़डान भरी। अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि सुखोई विमान कल उस समय फिर से परिचालन में आ गए जब वायु सेना के बे़डे में शामिल सभी सुखोई विमानों को एहतियात के तौर पर जांच कार्य पूरा कर उ़डान की स्वीकृति प्रदान कर दी गई। अब एक-एक कर वायुसेना के पांच स्क्वाड्रन में शामिल सभी सुखोई विमान उ़डान भरने लगेंगे। राजस्थान के जैसलमेर में 30 नवम्बर को सुखोई बे़डे में शामिल दूसरा ल़डाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इससे पहले इसी वर्ष 30 अप्रैल को पहला सुखोई विमान हादसे का शिकार हुआ था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें