कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मीडिया को दूर रखा गया राहुल के कार्यक्रमों से

कानपुर। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के आज कानपुर में आयोजित कार्यक्रमों से शहर की मीडिया को दूर रखा गया है और उन्हें कार्यक्रमस्थल पर जाने की इजाजत नहीं दी गई। राहुल गांधी का आज कानपुर में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, बेरोजगारों और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ युवा उद्यमियों से मिलने का कार्यक्रम था। इसके लिए शहर के नानाराव पार्क और रागेन्द्र स्वरूप ऑडिटोरियम में तीन अलग- अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इन तीनों कार्यक्रमों के लिए राहुल गांधी दोपहर साढ़े तीन बजे कानपुर आए लेकिन कार्यक्रम स्थल पर मीडिया को प्रवेश नहीं दिया गया। कानपुर की एडीएम सिटी शकुंतला गौतम ने पत्रकारों को बताया कि राहुल गांधी की सुरक्षा में लगी एसपीजी ने स्थानीय प्रशासन को साफ निर्देश दे रखा था कि इन कार्यक्रमों में मीडिया को प्रवेश नहीं दिया जाए। राहुल गांधी के कार्यक्रम को कवर करने आए मीडिया कर्मियों का इस बात को लेकर पुलिस और स्थानीय प्रशासन के साथ कहासुनी भी हुई, लेकिन प्रशासन ने एसपीजी के आदेश के आगे हाथ ख़डे कर दिए। इस बात को लेकर स्थानीय मीडिया में काफी रोष था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें