भारत समाचार
तेलंगाना पर मचे बवाल को लेकर दिल्ली में होगी आज बैठक

चिकित्सकों ने उनसे अनशन तो़डने की अपील की है। उधर, मुख्यमंत्री के.रोसैया ने कहा कि अलग तेलंगाना राज्य के मुद्दे पर केन्द्र सरकार फैसला करेगी। राव का अनशन बुधवार को 11वें दिन भी जारी है। चिकित्सकों का कहना है कि इससे उनके जीवन को खतरा हो सकता है। वह निजाम चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एनआईएमएस) में भर्ती है। एनआईएमएस के सूत्रों ने बताया कि टीआरएस अध्यक्ष के रक्त की जांच की गई, जिससे पता चला कि उनके स्वास्थ्य में काफी गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि राव को अनशन तो़डने के लिए कहा गया है।
सूत्रों ने बताया कि यदि टीआरएस अध्यक्ष अनश्न जारी रखते है तो इससे उनके जीवन को खतरा हो सकता है। चिकित्सकों का एक दल उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। इसके चलते कांग्रेस पर तत्काल तेलंगाना मुद्दे को सुलझाने का दबाव बढ़ रहा है। कांग्रस को आलोचनाओं का सामना करना प़ड रहा है कि उसने अलग राज्य की मांग पर अभी तक अपना रूख नहीं व्यक्त किया जबकि राज्य के अन्य सभी दल इस विवादास्पद मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा पार्टी हाईकमान के निर्देश पर कल बुलाई गई सर्वदलीय बैठक बेनजीता संपन्न हो गई। जब मुख्यमंत्री से तेलंगाना राज्य केनिर्माण के लिए राज्य विधानसभा में किसी तरह के प्रस्ताव की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे केवल पार्टी हाईकमान के निर्देशों पर काम करेंगे। पार्टी सूत्रों ने कहा कि रोसैया राज्य में चंद्रशेखर राव के अनशन और छात्रों के हिंसक आंदोलन के बाद तेलंगाना क्षेत्र में बनी स्थिति से सोनिया गांधी को अवगत कराएंगे। आंध्र प्रदेश विधानसभा को मंगलवार को बगैर किसी कामकाम के दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति ने अलग राज्य के गठन के मुद्दे पर सदन की कार्यवाही में बाधा पहुंचाई। सदन में पार्टी के विधायक अलग राज्य के गठन के लिए विधेयक पास करने की मांग कर रहे थे।




















