कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में पुलिस ने एक नक्सली नेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि नक्सली नेता को सोमवार शाम गिरफ्तार किया गया।
मंगलवार सुबह उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। पश्चिम मिदनापुर जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा ने बताया, ""प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के शीर्ष नेता शशधर महतो और उसकी पत्नी सुचित्रा महतो के करीबी माने जाने वाले सुभाष मोदी को गिरफ्तार किया गया है।"" वर्मा ने बताया,""पुलिस ने जिले के झारग्राम अनुमंडल के बाचुरडोबा गांव में छापा मार मोदी को गिरफ्तार किया। वह हत्या सहित कई मामलों में शामिल था।""





















