कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शादी बचाने के लिए गोल्फ छोडने को तैयार है वुड्स

लंदन। कम से कम 10 महिलाओं के साथ विवाहेत्तर संबंधों का खुलासा होने के बाद मुश्किल में पडे अमेरिकी गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स स्वीडन की मॉडल एलिन नार्डेग्रेन के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी को बचाने के लिए गोल्फ छोडने को तैयार हैं।
वेबसाइट द सन डॉट को डॉट यूके के अनुसार 33 वर्षीय वुड्स ने अपनी पत्नी से कहा कि वह अपनी शादी बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। वेबसाइट के मुताबिक 29 वर्ष की एलिन ने अपने दो बच्चां के लिए वुड्स के साथ रहना स्वीकार कर लिया हैं लेकिन उन्होंने वुड्स से साफ शब्दों में कह दिया है कि वह गोल्फ या उनमें से किसी एक का चुनाव कर लें। एलिन ने वुड्स से कहा कि अगर वह उनका विश्वास दोबारा हासिल करना चाहते है तो उन्हें कडे नियमों का पालन करना होगा।
वुड्स से अलग होने की सूरत में एलिन को 10 करोड डॉलर मिलेंगे लेकिन इसके बावजूद वह सिर्फ अपने बच्चों के लिए वुड्स के साथ रहने को तैयार हुई हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें