कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कांग्रेस राजनीतिक पार्टी ही नही बल्कि जन आंदोलन है : सोनिया गांधी

झज्जर 12,अक्टूबर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कहा कि कांग्रेस राजनीतिक पार्टी ही नही, बल्कि जन आंदोलन है। जिसने हमेशा गरीबों, किसानों, पिछडों के लिए संघर्ष किया है। कांग्रेस का जोर हर क्षेत्र में समान विकास पर रहा है। उसने किसी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया। जबकि राजग शासन पूर्वाग्रह से ग्रस्त था। सोनिया ने रविवार को झज्जर और नूंह में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में गैर कांग्रेसी सरकारों पर भेदभाव का आरोप लगाया। जब तक कमजोर तबके विकास का हिस्सा नहीं बनते, विकास पूरा नहीं हो सकता। अल्पसंख्यकों और गरीबों को विकास की मुख्यधारा में संबद्ध करना होगा। कांग्रेस को एक और मौका दिए जाने की अपील करते हुए सोनिया ने परोक्ष रूप से संकेत दिया कि सत्ता में वापसी होने पर हुड्डा मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें