भारत समाचार
मीका का नया ठिकाना

एक के बाद एक टीवी शो में शामिल होने की वजह! मीका पलटकर जवाब करते है! मैं ज्यादा रियलिटी शो कहां करता हूं! ज्यादा से ज्यादा एक साल में एक शो करता हूं। अगर मैं "बिग बॉस" के अगले सीजन में हिस्सा लेता हूं, तो आप एक बार फिर यही सवाल करेंगे, एक और रियलिटी शो क्यों! मुझे अलग-अलग तरह के शो करने में मजा आता है।
मुझे स्वयंवर ऑफर किया गया था, जिसे अब राहुल महाजन करने जा रहे हैं, लेकिन मैंने मना कर दिया, क्योंकि मैं कुछ नया करना चाहता था। लगता है कि मीका को नया करने के नाम पर सिर्फ रियलिटी शो ही नजर आते हैं।




















