नई दिल्ली। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने मुद्रास्फीति की दर में ताजा वृद्धि को पेट्रोलियम कीमतों में वृद्धि का परिणाम बताते हुए कल कहा कि खरीफ सत्र के बाद साल के आखिर में महंगाई की दर 5 से 6 प्रतिशत के स्तर पर आ जाएगी।
मुखर्जी ने कहा, यह (मुद्रास्फीति) अभी 10.55 प्रतिश पर है। खरीफ सत्र के बाद यह नीचे आने लगेगी। उन्होंने कहा कि ईधन की कीमतों में हुई बढोतरी की वजह से जून में मुद्रास्फीति में वृद्धि का पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था। वित्त मंत्री पहले ही कह चुके है कि ईधन कीमतों में वृद्धि का थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति की दर पर एक प्रतिशत अंक से कम का असर पडेगा।
वित्त मंत्री ने कहा कि मेरा मानना है कि 2010 के अंत तक मुद्रास्फीति की सालाना दर 5 से 6 प्रतिशत होगी।
भारत समाचार
साल के अन्त में कम होगी महंगाई: प्रणव





















