भारत समाचार
निसान इंडिया कारों की सख्या और बढ़ाएगी

जापान की निसान मोटर्स की सहायक भारतीय कंपनी निसान मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक किमिनोबु तोकुयामा ने आईएएनएस से एक साक्षात्कार में कहा, इस महीने के अतं तक हमारे वितरकों की संख्या 11 हो जाएगी। वर्ष 2012 तक हमारे 55 वितरक होंगे जो भारत के 85 प्रतिशत हिस्से को कवर करेंगे।
निसान भारत में कारों के उत्पादन के लिए मिश्रित तरीके का उपयोग करेगी। जापान से पूरी तरह निर्मित कारों के आयात के साथ ही ओरगादाम संयंत्र में कारों का निर्माण होगा।
सूत्रों के अनुसार अगले वर्ष कंपनी अपनी स्पोट्र्स कार सी 702 और एक अन्य मॉडल का आयात करेगी। सूत्रों ने बताया कि वैश्विक आधार पर निसान की हिस्सेदारी कार बाजार में 5.5 प्रतिशत है। निसान की वैश्विक रणनीति के लिए भारत बहुत महत्वपूर्ण है।




















