भारत समाचार
गुजरात: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

शर्मा अभी भावनगर के निगमायुक्त है। उन्हें गिरफ्तार करके कच्छ जिले के मुख्यालय भुज ले जाया रहा है। वर्ष 2006 में दायर की गई एक निजी शिकायत के मद्देजनर उनकी गिरफ्तारी की गई है। शर्मा वर्ष 1994 बैच के अधिकारी है। वह वर्ष 2003 से 2006 तक कच्छ के जिला अधिकारी रहे थे। यह मामला 70 करोड रूपये से अधिक कीमत की 17 एकड जमीन के आवंटन से जुडा है। जमीन 479 लोगों को आवंटित की गई थी। शुरूआती जांच के अनुसार जिन लगभग 400 लोगों को भूमि आवंटित की गई वे इसके लिए उपयुक्त नहीं थे।




















