सेन डिएगो। रूस की टेनिस स्टार मारिया शारापोवा ने अपने पुरूष मित्र स्लोवेनिया के बास्केटबाल खिलाडी साशा वुजासिच का शादी का प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। अब दोनों जल्दी ही मंगनी करने वाले हैं।
सेन डियागो में गोल्डन स्टेट के खिलाफ मैच से पहले साशा ने कहा कि उन्होंने स्कूल के दिनों में मारिया को शादी का ऑफर दिया था जिसे तीन ग्रैड स्लैम की विजेता मारिया ने अब स्वीकार कर लिया है। साशा ने कहा कि अब हम दोनों बहुत खुश हैं। 23 वषीüय शारापोवा ने 2004 में विंबल्डन ओपन जीतकर करियर की सनसनीखेज शुरूआत की थी। इसके बाद मारिया ने 2006 में यूएस ओपन और 2008 में आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया था।





















