कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

न्यूयॉर्क में पब खोलेंगे गाइ रिची

लंदन। ब्रिटिश निर्देशक गाइ रिची न्यूयॉर्क में पब खोलने की योजना बना रहे हैं। लंदन में रिची के "पंच बाउल बार" में नियमित रूप से आने वाले अमेरिकी अभिनेता मित्रों की सलाह पर उन्होंने यह निर्णय लिया हैं। वेबसाइट कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम के अनुसार "पंच बाउल" अभिनेताओं और पॉप सितारों का प्रसिद्ध ठिकाना बन गया है और उन्हें विश्वास है कि न्यूयॉर्क में इसकी शाखा शुरू करने के साथ वह दुनियाभर में इसकी शाखाएं स्थापित कर सकेंगे। एक सूत्र का कहना है कि गाइ जब भी अपनी फिल्मों के प्रीमियर या शूटिंग के लिए लंदन में होते है तो वह अमेरिकी अभिनेताओं के साथ ज्यादा समय बिताते हैं। उनके सभी मित्र कहते है कि वह इसकी शाखाएं स्थापित कर पब वैश्विक ब्रांड बना सकते हैं। निर्देशक को वर्ष 2008 में अपनी पूर्व पत्नी मैडोना से तलाक के समझौते के हिस्से के रूप में यह पब मिला था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें