कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

महिंद्रा ने किया दो ऑस्ट्रलियाई कंपनियों का अधिग्रहण

मुंबई । विमान बनाने के क्षेत्र मे कदम रखने का खुलासा करते हुए महिंद्रा गुप ने कहा कि उसकी दो से 20 सीटो वाले वायुयान बनाने की योजना है। साथ ही समूह ने दो ऑस्ट्रेलियाई कंपनियो मे बहुलांश हिस्तेदारी के अधिग्रहण का भी ऎलान किया । महिंद्रा समूह की महिंद्रा एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेंड की अगले 4 से 5 साल मे दो से 20 सीट वाले 475 विमान बनाने के लिए 175 करोड रूपए के निवेश की योजना है।
कंपनी को इस खंड से 650 करोड रूपए के कारोबार की उम्मीद है। आंनद महिंद्रा के नेतृत्व वाले समूह ने दो ऑस्ट्रलियाई कंपनी एयरोस्टाफ ऑस्ट्रलिया औरा गिप्सलैंड एयरोनोटिक्स के अधिग्रहण का भी ऎलान किया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा बोर्ड के सदस्य हेमंत लूथरा ने कहा कि महिंद्रा की इन दोनो कंपनियो मे 75.1 फीसद की हिस्सेदारी होगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें