कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एप्पल, कोडक के खिलाफ ब्लैकबेरी ने दर्ज कराया मुकदमा

सैन फ्रांसिस्को। दुनिया की अग्रणी कैमरा और फिल्म निर्माता कंपनी ईस्टमैन कोडक ने एप्पल और ब्लैकबेरी निर्माता कंपनी रिसर्च इन मोशन (आरआईएम) पर अपने प्रौद्योगिकी पेटेंट का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
कोडक द्वारा अमरीकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार आयोग (आईटीसी) में दर्ज कराए गए मामले में कहा गया है कि आईफोन्स निर्माता एप्पल और ब्लैकबेरी निर्माता आरआईएम ने उसकी कैमरा प्रौद्योगिकी से जु़डे पेटेंट का उल्लंघन किया है। कोडक के उपाध्यक्ष लॉरा क्वोटेला ने गुरूवार को कहा कि दोनों कंपनियों के साथ विवाद खत्म करने के लिए लंबे समय से बातचीत की जा रही थी लेकिन संतोषजक हल नहीं निकल सका। उन्होंने कहा, इसको देखते हुए हम यह कदम उठा रहे हैं ताकि शेयरधारकों और कंपनी के वर्तमान लाइसेंसधारियों के हितों की रक्षा की जा सके।
कोडक ने आईटीसी से अपील की है कि वह एप्पल और आरआईएम को उसके डिजीटल इमेजिंग प्रणाली का प्रयोग करने से रोके। कोडक ने आईटीसी से अपील की है कि वह एप्पल और आरआईएम को उसके डिजीटल इमेजिंग प्रणाली का प्रयोग करने से रोके।
कोडक ने गुरूवार को एप्पल के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज करवाए। इनमें उसके डिजीटल कैमरा और कुछ कम्प्यूटर प्रोसेसरों से जु़डे पेटेंट के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि कोडक ने वर्ष 1975 में डिजीटल कैमरा तैयार किया था। उसका दावा है कि उसने एक हजार से अधिक डिजीटल इमेजिंग का पेटेंट करा रखा है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें