मुम्बई। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 89.63 अंक और निफ्टी 32.40 अंक बढ़कर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 89.63 अंक की बढ़त के साथ 20,339.89 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी का रूख देखा गया। मिडकैप 65.88 अंक की बढ़त के साथ 8396.45 पर जबकि स्मॉलकैप 136.47 अंक बढ़कर 10,649.00 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का संवेदी सूचकांक निफ्टी 32.40 अंक की बढ़त के साथ 6135.85 पर बंद हुआ।
भारत समाचार
सेंसेक्स में 90 और निफ्टी में 32 अंकों की वृद्धि





















