भारत समाचार
एयर मार्शल ने कहा, चीन से नहीं पूर्वी सीमा पर खतरा

उन्होंने कहा कि रडार ने इस तरह की कोई गतिविधि दर्ज नहीं की है। इसकी पुष्टि थलसेना ने भी की है। एयर मार्शल ने बताया कि वायुसेना सीमा की निगरानी को और बेहतर बनाने के लिए नए रडार लगाने और वर्तमान रडारों को आधुनिक बनाने की योजना बना रही है। इसके अलावा अत्याधुनिक चेतावनी नियंत्रण प्रणाली भी देश के पास है, जिसका प्रयोग आवश्यकता प़डने पर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पूर्वी वायुकमान के सामने सबसे ब़डी चुनौती वहां का बदलता मौसम है, जिससे निपटने के लिए नए तरीकों पर विचार किया जा रहा है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि पश्चिम बंगाल सरकार अनुरोध करे तो वायुसेना में वहां सक्रिय माओवादियों का पता लगाने के लिए मानवरहित विमानों का प्रयोग कर सकती है। हाल में आंतकवादी हमलों के बारे में केंद्र सरकार की चेतावनी पर उन्होंने कहा कि वायुसीमा पर क़डी नजर रखी जा रही है।




















