टोरंटो। ब्लैकवेरी बनाने वाली कंपनी रिसर्च इन मोशन (रिम) एप्पल आईफोन 4 और गूगल एंड्रायड फोन से मिल रही क़डी चुनौती से निपटने और युवाओं के बाजार के एक ब़डे हिस्से पर कब्जा जमाने के लिए रणनीति बना रही है। वाटरलू स्थित इस कनाडाई कंपनी ने हाल ही में ब्लैकवेरी मेसेंजर (बीबीएम) के जरिए इंटरनेट टीवी, इंटरनेट और पोस्टर विज्ञापनों की नई सेवाओं द्वारा युवाओं को लुभाने की कोशिश की है।
ब्लैकवेरी मेसेंजर पेशेवर और उद्यमी ग्राहकों में काफी लोकप्रिय है। दुनियाभर में ब्लैकवेरी के कुल 4.6 करो़ड ग्राहकों में से 2.5 करो़ड ग्राहक ब्लैकवेरी मेसेंजर का उपयोग कर रहे हैं। रिम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिम बेल्सली के मुताबिक इस वित्त वर्ष में ब्लैकवेरी मेसेंजर के उपयोगकर्ताओं की संख्या में 500 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी हुई है। इस मेसेंजर पर टेलिविजन के कुछ व्यावसायिक कार्यक्रम भी प्रसारित किये जा रहे हैं।
आईफोन 4 और गूगल एंड्राइड स्मार्ट फोन पर प्रसारित होने वाले टीवी कमर्शियल्स में युवाओं की पृष्ठभूमि वाले कार्यक्रमों को वरीयता दी जा रही है। खबरों के मुताबिक उत्तर अमेरिका में 40 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी रखने वाली ब्लैकवेरी का यह मेसेंजर युवाओं में अच्छी पक़ड बना सकता है। ब्लैकवेरी मेसेंजर की सबसे ब़डी खासियत है कि यह संदेशों का प्रसारण काफी तेजी से करता है जबकि दूसरे स्मार्ट फोन संदेशों के प्रसारण में 20 सेकेंड तक का समय ले लेते हैं। इसके अलावा इस मेसेंजर में ग्राहक की निजता पूरी तरह से सुरक्षित रहती है।
इसके अलावा ब्लैकवेरी मैसेंजर लगभग मुफ्त है इस पर काफी कम शुल्क हैं। कंपनी ने हालांकि पिछले वित्त वर्ष में आय में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की थी लेकिन इसका शेयर करीब 30 प्रतिशत गिर चुका है। इस गिरावट के चलते कंपनी के शेयरधारकों और निवेशकों में चिंता बनी हुई है।
भारत समाचार
मेसेंजर के जरिए युवाओं को लुभाएगी ब्लैकवेरी





















