कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

महंगाई रोकने में राज्य सरकारें साथ दे : पवार

नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के लिए केन्द्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा कि राज्य सरकारों को महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए। पवार ने मूल्य वृद्धि का मुद्दा राज्य सरकारों के पाले में डालते हुए कहा कि यदि राज्य सरकारें इस मामले में सहयोग नहीं करती तो वर्तमान स्थिति का मुकाबला करना और भी कठिन हो जाएगा।
कृषि मंत्री ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में संबोधित करते हुए सभी राज्य सरकारों से अपील की है कि वे वर्तमान समय में उपभोक्ता के हितों को ध्यान में रखते हुए मूल्य वृद्धि के मुद्दे को गंभीरता से लें अन्यथा स्थिति का सामना करना कठिन हो जाएगा। पवार ने कहा कि मैं आशा करता हूं कि राज्य सरकारे अपनी जनता को बढती महंगाई से बचाने के लिए कदम उठाएंगी। हमने कई कदम उठाए है और अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे है। केन्द्र सरकार पर खाद्यान्न सब्सिडी का भारी बोझ है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने वितरण प्रणाली के माध्यम से वितरित किए जाने वाले अनाजों की कीमत वर्ष 2002 से नर्ही बढाई है। कृषि मंत्री ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार देश के 312 जिलों में सूखे की स्थिति की झेल रही है। इस वजह से खरीफ की फसलों पर प्रतिकूल उसर पडा और चावल और चीनी के दाम बढे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें