लंदन। पेट्रोलियम कंपनी बीपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंगलवार को घोषित होने वाले छमाही नतीजों से पहले ही इस्तीफा देने वाले हैं। समाचार पत्र "संडे टेलीग्राफ" ने कहा कि मेक्सिको की ख़ाडी में तेल रिसाव संकट से निपटने के तरीकों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे बीपी के सीईओ टोनी हेवार्ड मंगलवार के पहले पद छो़डने वाले हैं।
संडे टेलीग्राफ के अनुसार मेक्सिको की ख़ाडी में चक्रवाती तूफान "बोनी" के कारण तेल कुएं से रिसाव को रोकने के लिए एक अन्य कुएं की खुदाई में लगा पोत शनिवार को तट पर लौट गया। अमेरिकी तटरक्षक कमांडर थाड एलेन ने कहा कि कुएं को अगले तीन से पांच दिनों में पूरी तरह बंद करने की उम्मीद है। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी का अनुमान है कि 20 अप्रैल को बीपी के तेल कुएं में हुए विस्फोट के कारण अब तब 23 से 45 लाख बैरल कच्चे तेल के समुद्र में बहने का अनुमान है। इस दुर्घटना में बीपी के 11 कर्मचारियों की मौत हुई थी।





















