कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दिल्ली वालों को ठंड से राहत नहीं

नई दिल्ली। राजधानी में आज पारे के 8.4 डिग्री सेल्सियस रहने के चलते दिल्ली वालो को ठंड से राहत नहीं मिली। दिल्ली में कल पारा 7.7 डिग्री सेल्सियम रहा जो कि इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान रहा।
इससे पहले 28 नवंबर को 7.9 डिग्री सेल्सियस से साथ दिल्ली से सबसे ठंड दिन था। पिछले तीन वर्ष में नवंबर महीने में यह सर्वाधिक न्यूनतम तापमान था। पिछली सप्ताह दिल्ली का पारा आठ और 25 डिग्री सेल्सियम के बीच झूलता रहा है। कल अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग कल अधितम और न्यूनतम तापमान सात और 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने और आकाश पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें