भारत समाचार
गडकरी ने संभाली भाजपा की कमान

उन्होंने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, मुझे बेहद खुशी है कि पार्टी इतनी बडी जिम्मेदारी सौंप रही है। मैं यहां अपनी जिम्मेदारी ग्रहण करने आया हूं। मैं विकास की राजनीति करूंगा। इस मौके पर 52 वर्षीय नितिन गडकरी ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान एबीवीपी के साथ मैंने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की थीं और इसके बाद पार्टी ने जो काम दिया, वहीं करता रहा।
उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी ने बहुत बडी जिम्मेदारी सौंपी हैं और इसे भी पूरी ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करूंगा। अध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी। इससे पहले शुक्रवार को पार्टी के संसदीय दल की बैठक में सुष्ामा स्वराज को लालकृष्ण आडवाणी के स्थान पर नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थीं।




















