कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

गंभीर, लक्ष्मण और ईशांत की टेस्ट टीम में वापसी

मुम्बई। सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर, तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज वी.वी.एस. लक्ष्मण भारतीय टेस्ट टीम में लौट आए हैं।

तीनों खिलाडियों को न्यूजीलैंड के साथ चार नवम्बर से अहमदाबाद में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है। इन तीनों खिलाडियों को आस्टे्रलिया के साथ खेली गई दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दौरान चोट लगी थी। गंभीर और ईशांत जहां घुटने में चोट से परेशान थे वहीं लक्ष्मण को पीठ में तकलीफ थी। तीनों खिल़ाडी बेंगलुरू टेस्ट में नहीं खेल सके थे। बेंगलुरू टेस्ट मैच में 72 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को मुश्किल से उबारने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा अपना स्थान सुरक्षित रखने में सफल रहे हैं।
पहले टेस्ट के लिए टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धौनी, गौतम गंभीर, सुरेश रैना, वीरेंद्र सहवाग, चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय, राहुल द्रवि़ड, सचिन तेंदुलकर, वी.वी.एस. लक्ष्मण, हरभजन सिंह, जहीर खान, ईशांत शर्मा, शांताकुमारन श्रीसंत, प्रज्ञान ओझा, अमित मिश्रा।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें