भारत समाचार
अस्पताल से अनशन पर बैठे कांग्रेस सांसद गायब

विजयवाडा के अस्पताल से कथित तौर पर गायब सांसद राजगोपाल आंध्र के बंटवारे के विरोध में छह दिनों से भूख हडताल पर बैठे थे। तबीयत बिगडने पर उन्हें तीन दिन पहले जबरदस्ती अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। अस्पताल में उन्होंने किसी तरह से इलाज करवाने से मना कर दिया था वो जिद कर रहे थे कि उन्हें हैदराबाद के निजाम इंस्टिटयूट में भर्ती कराने का आदेश दिया था। लेकिन हैदाराबाद में तेलंगाना में समर्थकों से विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें वहां नहीं ले जाया गया।




















