कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

किम ने कर ली शादी!

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा ने केन्या के बिजनेस टायकून अली पंजाबी से शादी कर ली है। पिछले दिनों केन्या स्थित मोम्बासा में उन्होंने गुपचुप तरीके से विवाह रचाया। यशराज की फिल्म मोहब्बतें से अपने करियर की जोरदार शुरूआत करने वाली किम को बॉलीवुड में अपेक्षित सफलता नहीं मिली हालांकि उन्होंने फिल्म में वो सारे टोटके अपनाए जिनकी वजह से फिल्मों में अभिनेत्रियां सफल होती है यानी उन्होंने फिल्मों में जमकर अंगप्रदर्शन किया लेकिन उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा।
सूत्रों के अनुसार यह लव मैरिज है। दोनों कुछ समय से एक-दूसरे को जानते थे। किम को महसूस हुआ कि उन्हें जल्द शादी कर लेना चाहिए। किम कार्लोस से पहले क्रिकेटर युवराज सिंह की प्रेमिका के रूप में भी काफी चर्चित रही, इनके बीच करीब 4 साल तक अफेयर रहा। शादी में करीबी मित्र और रिश्तेदार ही मौजूद थे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें