कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भोपाल में भी एसएसपी पुलिस प्रणाली लागू

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर में प्रायोगिक तौर पर एसएसपी पुलिस प्रणाली लागू करने के अनुभव के आधार पर अब भोपाल में भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व्यवस्था लागू कर दी है। भोपाल के पहले एसएसपी के तौर पर रतलाम रेंज के पुलिस £पमहानिरीक्षक (डीआईजी) आदर्श कटियार की पदस्थापना के आदेश जारी किए गए है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अब भोपाल में एसएसपी का साथ देने के लिए दो पुलिस अधीक्षकों (एसपी) की नियुक्ति की गई है और वर्तमान एसपी जयदीप प्रसाद को हटा दिया गया है। £न्हें पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है, जबकि योगेश चौधरी व संतोष कुमार सिंह भोपाल के नए दो एसपी होंगे। चौधरी इस समय सागर और सिंह मुरैना के पुलिस अधीक्षक है। राज्य सरकार ने शनिवार को एक आदेश जारी कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 24 अधिकारियों का तबादल किया है, जिसके अनुसार शिकायतों व पुलिस मुख्यालय के आदेशों की लगातार अनदेखी करने के कारण रीवा के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) एके श्रीवास्तव को आईजी प्रशिक्षण बना दिया गया है और £नके स्थान पर एक साल पहले तक रीवा में डीआईजी रहे, जीआर मीणा को रीवा रेंज का आईजी नियुक्त किया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें