कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

गेल की कप्तानी छिनी, सैमी को मिली यह जिम्मेदारी

किंग्सटन। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) ने नवम्बर में श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए हरफनमौला डरेन सैमी को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया है। पिछले महीने डब्ल्यूआईसीबी का केंद्रीय करार ठुकराने वाले दिग्गज क्रिस गेल से कप्तानी छीन ली गई है।
गेल हालांकि टीम में अपनी जगह बचाने में सफल रहे हैं। ब्रैडन नैश को टीम का नया उपकप्तान नियुक्त किया गया है। डब्ल्यूआईसीबी ने गेल की कप्तानी में उपकप्तान रहे ड्वेन ब्रावो के भी पर कतर दिए हैं। ब्रावो ने डब्ल्यूआईसीबी के नए केंद्रीय करार की शर्तो को मानने से इंकार कर दिया था। ब्रावो भी टीम में शामिल किए गए हैं। गेल और ब्रावो ने केरन पोलार्ड की राह पर चलते हुए इंडियन प्रीमियर लीग जैसी कमाऊ प्रतियोगिताओं को तरजीह देते हुए करार के बंधन से दूर रहने का फैसला किया है।
वेस्टइंडीज टीम इस प्रकार है : डरेन सैमी (कप्तान), ब्रेंडन नैश, क्रिस गेल, एड्रियन बाराथ, कार्लटन बग (विकेटकीपर), सुलेमान बेन, डरेन ब्रालो, ड्वेन ब्रावो, शिवनारायण चंद्रपॉल, नेलॉन पास्कल, केमर रोच, आंद्रे रसेल, शेन शिलिंगफोर्ड, ड्वेन स्मिथ और ड्वेन थॉमस।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें