कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रिलायंस कम्युनिकेशन के शेयर में तेजी

मुंबई। अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन के निदेशक मंडल द्वारा रविवार को 26 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की अनुमति देने के बाद सोमवार को कंपनी का शेयर जोरदार तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
बंबई शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली के बावजूद रिलायंस कम्युनिकेशन का शेयर दोपहर एक बजे 2.41 प्रतिशत बढ़कर 172.20 रूपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। रिलायंस कम्युनिकेश सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों में तेजी दर्ज करने वाला अकेला शेयर बना हुआ है। बीएसई के सभी सेक्टरों के सूचकांक में गिरावट दर्ज की जा रही है। कारोबार शुरू होने के समय रिलायंस कम्युनिकेशन का शेयर अगले 10 मिनट में करीब 5.86 प्रतिशत बढ़कर 178.35 रूपये के स्तर पर पहुंच गया था। पिछले सप्ताह कंपनी के शेयर भाव में 14.03 प्रतिशत की जोरदार तेजी दर्ज की गई थी। पिछले सप्ताह आई खबरों में कहा गया था कि यूएई की कंपनी एटिस्लेट रिलायंस कम्युनिकेशन में हिस्सेदारी खरीद सकती है। एटिस्लेट के 19 देशों में 10.9 करो़ड ग्राहक हैं। कंपनी ने रविवार को अपने बयान में कहा था कि रिलायंस कम्युनिकेशन के निदेशक मंडल ने बेहतर प्रीमियम पर रणनीतिक या निजी निवेशकों को अपनी 26 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। कंपनी ने हालांकि अभी इस हिस्सेदारी को खरीदने वाली कंपनी का खुलासा नहीं किया है और न ही इसके लिए कोई समय सीमा निर्धारित की है। हिस्सेदारी बेचने की अटकले तब शुरू हुई थी जब भारत में कारोबार को लेकर आशावादी नजरिया रखने वाली कंपनी एटिस्लेट ने 3-जी स्पैक्ट्रम नीलामी की बोली दो अरब डॉलर के पार जाने के बाद बोली नहीं लगाई थी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें