कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर में गिरावट

नई दिल्ली। गत 12 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में खाद्य उत्पादों के थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर इससे पिछले सप्ताह की तुलना में कुछ घटकर 18.65 प्रतिशत रह गई। समीक्षाधीन अवधि में खाद्य मुद्रास्फीति 1.30 फीसद की गिरावट दर्ज हुई जो इसके पिछले सप्ताह 19.95 प्रतिशत फीसद थीं। धन समूह सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति पिछले सप्ताह के 3.95 प्रतिशत पर स्थिर रही। खाद्य उत्पाद समूह में गेहूं, बाजरा, फल एवं सब्जियों और जौ के मूल्य में क्रमश: पांच, चार और दो-दो प्रतिशत की गिरावट से समूह सूचकांक में 1.2 प्रतिशत की गिरावट रहीं। हालांकि इसी समूह में मूंग और ज्वार में क्रमशं दो और एक फीसदी की बढोतरी दर्ज की गई।
तंबाकू के दाम में 33 प्रतिशत की जबरदस्त बढत और कच्चा जूट, कच्ची रबड, पशु चारा और खोपरा में क्रमश: छह, चार और तीन-तीन प्रतिशत की वृद्धि से गैर खाद्य वस्तु वर्ग में 2.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हालांकि इसी वर्ग में कच्चे सिल्क की कीमतों में दो प्रतिशत की कमी भी आई।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें