कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सिपाही पर नाबालिक से बलात्कार का मामला दर्ज

रायगढ। छत्तीसगढ के कोरिया जिले में राज्य सशस्त्र बल की चौथी वाहिनी के एक आरक्षक संजीवन कुमार के खिलाफ एक नाबालिक लडकी के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

कोरिया जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान चौथी वाहिनी माना के पदस्थ आरक्षक ने एक चौदह वर्षीय नाबालिक लडकी को बहला फुसलाकर उस समय कथित रूप से बलात्कार किया जब वह अवकाश पर अपने गांव आया था। बैकुन्ठपुर पुलिस ने लडकी के पिता रामकृपाल की रिपोर्ट पर रायपुर में पदस्थ आरक्षक सजीवन कुमार के विरूद्ध मामला दर्ज किया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें