कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बढत के साथ बंद हुए शेयर बाजार

मुंबई। देश के शेयर बाजार में गुरूवार को कारोबार बढत के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 129 अंक ऊपर 17,360 पर और एनएसई का निफ्टी 33 अंक की तेजी के साथ 5,178 पर बंद हुआ। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.70 प्रतिशत की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.72 प्रतिशत की और बीएसई स्मॉलकैप में 0.60 प्रतिशत की बढत रही। आज के कारोबार में भारती, आरकॉम, विप्रो और यूनिटेक के शेयर गिर कर सिमटे। वहीं, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंफ्रा, टाटा स्टील, सन फार्मा, गेल और हीरो हौंडा में बढत दर्ज की गई। दोपहर 2 बजकर 32 मिनट पर बीएसई का सेंसेक्स 182 अंक ऊपर 17,413 पर और एनएसई का निफ्टी 41 अंक की बढत के साथ 5,186 पर कारोबार कर रहा था। क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के टीईसीके, हेल्थकेयर, एफएमसीजी और आईटी सूचकांक को छोडकर अन्य सभी सूचकांकौं में मजबूती का रूख था। सबसे ज्यादा बढत कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में दिख रही थीं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें