कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बीएचयू के 3 छात्रों की गंगा में डूबकर मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में गंगा में नहाने के लिए गए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के तीन छात्रों की डूबकर मौत हो गई। बीएचयू में बी.टेक. तृतीय वर्ष के छात्र मयंक आहूजा, मिहिर और तरूण कुमार मंगलवार देर रात अपने छात्रावास से निकलकर गंगा नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान उनकी डूबकर मौत हो गई। वाराणसी के पुलिस अधीक्षक (शहर) विजय भूषण ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि मयंक दिल्ली का रहने वाला था जबिक मिहिर लखनऊ और तरूण पुणे का निवासी था। सभी छात्र बीएचयू के विश्वकर्मा छात्रावास में रहते थे। शहर के लंका थाना-प्रभारी मोहन वर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिल रहे हैं कि तीनों छात्र रविदास घाट पर गंगा नदी में नहा रहे थे और इसी दौरान उनकी डूबकर मौत हो गई। छात्र देर रात छात्रावास से निकलने में कैसे कामयाब हो गए .., यह पूछे जाने पर वर्मा ने कहा कि इस संबंध में बीएचयू अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा कि छात्रावास में रहने वाले छात्र रात दस बजे के बाद वहां से बाहर निकलने में कैसे कामयाब हुए। उन्होंने कहा कि अब तक मिली जानकारी के मुताबिक छात्र रात 11 बजे के बाद छात्रावास से निकले थे। बीएचयू लंका थाना क्षेत्र के तहत आता है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें