कराची। आस्ट्रेलिया टीम विक्टोरिया से पाकिस्तान के आल राउंडर सोहेल तनवीर ने अनुबंध से हटने का फैसला किया क्योकि डाक्टरों ने उन्हें चोटिल घुटने के कारण आराम की सलाह दी है।> 25 साल के इस खिलाडी को विश बैश आस्ट्रेलियाई टी-20 टूर्नामेट में बुशरेंजर्स के लिए खेलना था, लेकिन उन्होंने डाक्टरों की सलाह के बाद आस्ट्रेलियाई टीम को अपनी अनुपलब्धता की जानकारी दी है। तनवीर के एजेंट ने एक बयान में कहा कि तनवीर को क्रिकेट विक्टोरिया से अपने अनुबंध से हटना पडा क्योंकि उन्हें डाक्टरों ने आराम की सलाह दी, जिससे उनका चोटिल घुटना पूरी तरह ठीक हो सके।