13 वर्षीय युगरत्ना के साथ माता- पिता को मिलेगा सम्मान : त्रिपाठी
Sep 24, 2009 4:46 AM
लखनऊ 24,सितम्बर। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सम्मेलन में ग्लोबल क्लाइमेट पर भाषण देने वाली लखनऊ की 13 वर्षीय छात्रा युगरत्ना को युपी सरकार पुरस्कार देकर सम्मानित करेगी। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. राकेशघर त्रिपाठी ने कहा है कि बालिका और उसके माता-पिता को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युगरत्ना ने देश, प्रदेश और लखनऊ का गौरव बढाया है। युगरत्ना के पिता आलोक श्रीवास्तव लखनऊ के अलीगंज स्थित सुभाष चंद्र बोस पोस्टग्रेजुएट कॉलेज में वनस्पतिशास्त्र के रीडर है। तेरह साल की भारतीय बालिका युगरत्ना ने दुनिया के तीन अरब बच्चों की ओर से आवाज उठाते हुए विश्व नेताओं से जलवायु परिवर्तन पर तुंरत कदम उठाने की अपील की है। उसने कहा,"मैं नही चाहती कि भावी पीढी मुझसे यही बात कहे जो आज मैं कह रही हू।