कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से आडवाणी को आpर्य

सोमनाथ (गुजरात)। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने सर्वोच्चा न्यायालय के उस फैसले पर आpर्य व्यक्त किया है, जिसमें उसने रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर बीते 24 सितम्बर को इलाहाबाद उच्चा न्यायालय की लखनऊ पीठ के फैसला देने पर रोक लगा दी थी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले सप्ताह सर्वोच्चा न्यायालय इलाहाबाद उच्चा न्यायालय को फैसला देने की अनुमति दे देगा।

प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद आडवाणी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ""सर्वोच्चा न्यायालय का फैसला मेरी समझ से परे हैं। मैं देश की न्यायिक व्यवस्था का सम्मान करता हूं लेकिन जब देश की जनता इस पर फैसले की ओर टकटकी लगाए बैठी है और इस मामले के पक्षकार भी अदालत के फैसले का इंतजार कर रहे हैं और जब उच्चा न्यायालय ने फैसला टालने की याचिका खारिज कर दी हो, ऎसे में यह फैसला सर्वोच्चा न्यायालय की ओर से आया।"" उन्होंने कहा, ""लेकिन अब मैं देश की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करूंगा कि वे देश की अदालतों का सम्मान करते हुए कुछ और दिन शांति बनाए रखें।"" आडवाणी ने कहा, ""देशवासी पिछले 50 सालों से इस मामले में निर्णय का इंतजार कर रहे हैं, इसलिए सर्वोच्चा न्यायालय से मेरा आग्रह है कि वह 28 सितम्बर को अंतत: इस मामले को ले और इलाहाबाद उच्चा न्यायालय को 29 सितम्बर को फैसला सुनाने दे।"" उल्लेखनीय है कि आडवाणी ने सोमनाथ से 20 साल पहले अयोध्या तक की यात्रा आरंभ की थी। इसके बाद वे प्रति वर्ष 25 सितम्बर को यहां आते हैं और पूर्जा अर्चना करते हैं। इस बार उनके साथ उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी, गुजरात के प्रभारी बलबीर पुंज और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती विशेष रूप से मौजूद थीं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें