कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रूचिका की याद में शांति मार्च

पंचकुला। रूचिका गिरहोत्रा की 16वीं बरसी पर मंगलवार को उनकी याद में यहां लोगों ने शांति मार्च निकाला। गौरतलब है कि 12 अगस्त 1990 को हरियाणा के पुलिस महानिदेशक एस.पी.एस. राठौर ने 14 वर्षीया रूचिका के साथ दुव्र्यवहार किया था और इसके तीन साल बाद आज के ही दिन रूचिका ने आत्महत्या कर ली थी। मार्च की शुरूआत रूचिका मामले में पीडित पक्ष के लिए लड रहे आनंद प्रकाश के घर से हुई और इसका समापन उस घर पर हुआ जहां रूचिका ने जहर खा लिया था। मार्च का नेतृत्व प्रकाश की बेटी और रूचिका की दोस्त आराधना ने किया मार्च में शामिल सभी लोग राठौर को अधिक से अधिक सजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने पिछले दिनों रूचिका मामले में राठौर को छह महीने की सजा सुनाई थी लेकिन 10 मिनट के भीतर ही उसे जमानत पर रिहा कर दिया। मार्च में आराधना के हाथ में रूचिका की एक बडी तस्वीर थी। आराधना ने कहा, राठौर ने रूचिका के परिजनों को तंग किया। वह एक खुशहाल परिवार को बर्बाद करने वाला आदमी है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें