भोपाल। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में इंदौर से ग्वालियर जा रही इंटर सिटी एक्सप्रेस और मालग़ाडी के बीच सोमवार सुबह हुई टक्कर में 13 यात्रियों की मौत हो गई और 50 घायल हो गए।
राहत एवं बचाव कार्यो में तेजी लाने के लिए सेना का एक हेलीकॉप्टर बुलाया गया है। भोपाल मंडल के रेल प्रबंधक घनश्याम सिंह के मुताबिक सोमवार सुबह इंदौर से ग्वालियर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन शिवपुरी जिले के बदरवास स्टेशन पर ख़डी थी तभी एक मालग़ाडी ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में अब तक 13 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है और 50 यात्री घायल हैं। घायलों को गुना, शिवपुरी और बदरवास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। शिवपुरी के कलेक्टर राजकुमार पाठक के मुताबिक घायलों को समय पर बेहतर सुविधा दिलाने के मकसद से झांसी से सेना के हेलीकॉप्टर बुुलाए गए हैं, ताकि घायलों को जल्दी से जल्दी उपचार के लिए अस्पतालों तक भेजा जा सके। उन्होंने बताया है कि राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। बरसात ने जरूर राहत एवं बचाव कार्य में कुछ बाधा पैदा की, इसके बावजूद कार्य जारी है। इस हादसे में यात्री ग़ाडी के अगले तीन डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
अन्य डिब्बों में सफर कर रहे यात्रियों और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया था। इसके चलते घायलों को समय से अस्पताल भेजा जा सका। क्षतिग्रस्त डिब्बों को कटर की मदद से काटकर शवों एवं घायलों को निकाला जा रहा है। इस हादसे मे जो तीन डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं और वे सभी सामान्य डिब्बे हैं। इनमें ब़डी संख्या में यात्री थे। भोपाल रेलमंडल के प्रबंधक घनश्याम सिंह के अलावा वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके है। इसके अलावा राहत रेलग़ाडी और चिकित्सकों का दल घटना स्थल पर पहुंच चुका है।
इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्रियों के परिजनों को हादसे की जानकारी देने के लिए
बदरवास : 07495245233,
शिवपुरी : 07492234407,
गुना : 07542253799 और उ”ौन : 0134 233045 हैल्पलाइन स्थापित किए गए हैं।
भारत समाचार
मप्र रेल हादसा :13 मरे, राहत कार्यो में हैलीकॉप्टर की मदद





















