भारत समाचार
मैं अपना कार्यकाल पूरा करूंगा: येदियुरप्पा

आडवाणी को शुभकामनाएं देने के बाद उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा, पार्टी नेतृत्व ने मुझे पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। मैं उनके पूर्ण समर्थन के साथ आज खुशी-खुशी कर्नाटक लौट रहा हूं। उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि मैं बिना किसी समस्या के अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करूंगा।। विश्वास से भरे दिख रहे येदियुरप्पा ने कहा कि वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सलाह पर चलेंगे।




















