होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 तक पहुंच गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार एक आरोपी सहित छह लोगों की शुक्रवार को मौत हो गई।
जालंधर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) आर. पी. मित्तल ने कहा कि गुरूवार को काला नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।
उसकी भी शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने शराब बनाने वाली जगह से छापा मारकर काला को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया कि जहरीली शराब पीने वाले कम से कम 35 और लोगों कादसुया, टांडा और होशियारपुर के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। गंभीर हालत वाले लोगों को जालंधर और अमृतसर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिले के दसुया उपमंडल में काल्वान, मिनयी और गिलजियान गांव के कुल 12 लोगों की जहरीली शराब पीने से गुरूवार को मौत हो गई थी। उधर, ग्रामीणों ने दावा किया है कि गुरूवार की घटना से पहले ही 23 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
भारत समाचार
जहरीली शराब पीने से अब तक 18 मरे





















