नई दिल्ली। भूषण स्टील एंड पावर कंपनी ने गुरूवार को आयकर विभाग में टेक्स के रूप में 200 करोड रूपए जमा कराए। कंपनी पर मारे गए देशव्यापी छापे में 502 करोड रूपए की टेक्स चोरी पकडी गई है। आयकर विभाग के इतिहास मे एक दिन में इतनी बडी रकम के जमा होने का यह पहला मामला है। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार कंपनी के विभिन्न ठिकानों पर गाजियाबाद, चंडीगढ, रांची दिल्ली, रायगढ और कोलकाता में छापे मारे जा रहे है। आरोप है कि कंपनी ने जमीन की खरीद-फरोख्त में काले धन को वैध बनाने में इस्तेमाल किया है।