कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सानिया मिर्जा का सफर

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल में दिखेगी सानिय मिर्जा की सनसनी। भारतीय सरजर्मी पर भारत की टेनिस स्टार दिखाएगी अपना जलवा। इसी साल सानिया पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी के बंधन में बधी है, लेकिन राष्ट्रमंडल की कमान सानिया के हाथों में होगी। अब तक के प्रदर्शन पर नजर डाले तो सानिया ने सबसे पहले 2003 में महिला युगल टाइटल विबंलडन चैपियनशिप पर कब्जा किया।
सानिया ऎसी पहली टेनिस खिलाडी है जिन्हें किसी ग्रैड स्लेम में सीडिंग मिली। इतना ही नहीं सानिया ने 2005 में यूएस ओपन में प्री क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। इसी साल सानिया ने अपना पहला डब्ल्यूटीए खिताब पर भी कब्जा किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए हैदराबादी बाला को 2006 में पkश्री अर्वाड से नवाजा गया। सानिया का दमदार प्रदर्शन आगे भी जारी रहा और उन्होंने महेश भूपति के साथ मिलकर मिश्र युगल में अपना पहला ग्रैड स्लेम आस्ट्रेलियन ओपन जीता। लेकिन अब बारी राष्ट्रमंडल खेल की है। सानिया देश की झोली में किस पदक को डालती है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें