कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

2.50 करोड रूपए की लागत से खो नागोरियन मेें बनेगा मॉडल मछली मार्केट

जयपुर। राज्य सरकार ने जयपुर के खो-नागोरियान में आधुनिक सुविधा युक्त मॉडल होलसेल मछली मार्केट बनाने का निर्णय लिया है। यह मार्केट राष्ट्रीय मçत्स्यकी विकास बोर्ड, हैदराबाद के सहयोग से बनाया जाएगा। बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी डॉ.एम. बालाथन ने बुधवार को बोर्ड के हिस्से की 90 प्रतिशत की आधी वित्तीय सहायता का 112.50 लाख का डिमांड ड्राफ्ट कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के मंत्री हरजीराम बुऱडक को भेंट किया। इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव, कृषि एवं पशुपालन, रामखिल़ाडी मीणा तथा मत्स्य विभाग के निदेशक आर.के.मीणा भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि यह मॉडल मार्केट 2.50 करो़ड की लागत से बनाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने खो-नागोरियान में 1.2 हैक्टेयर भूमि आवंटित कर दी है। इस भूमि पर करीब 50 दुकानों का निर्माण किया जाएगा, यह कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें