लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने एक मुठभे़ड के बाद तीन वांछित अपराधियों को धर दबोचा। जिले के कैंट इलाके में पुलिस ने सोमवार रात कुख्यात अपराधी भूरा व उसके दो सहयोगियों वीरपाल और राम सिंह को तीन पिस्तौलों और भारी मात्रा में कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
कैंट थाना प्रभारी धर्मेद्र सिंह ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि तीनों शहर में किसी व्यवसायी की हत्या करने की फिराक में थे। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा गया। पुलिस के मुताबिक भूरा अपने सहयोगियों के साथ पिछले तीन-चार सालों से भ़ाडे पर हत्याएं करने का काम करता था।
सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास और लूट के करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे। सिंह ने कहा कि भूरा से पूछताछ में उसके गिरोह के अन्य अपराधियों के बारे में विस्तृत जानकारी मिली है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हंै।
भारत समाचार
मुठभे़ड के बाद 3 वांछित अपराधी गिरफ्तार





















